एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन जारी।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

        (नया अध्याय)

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त आदेश पर नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन जारी।

 

 

     लागातार हो रहे चेकिंग का निकला परिणाम भतरौजखान पुलिस ने दबोचा एक गांजा तस्कर लगभग 3 लाख कीमत की 13.18 kg गांजा हुआ बरामद।

 

 

        अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा‌ द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री अवनीश कुमार मय टीम द्वारा दिनांक- 05.12.2025 को दोपहर चेकिंग के दौरान भतरौजखान रामनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम रिगंडिया के पास गैरआबादी क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त फरयाद के बैग से 13.18 kg अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में मु0अ0स0-33/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

 पूछताछ-

अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा सल्ट क्षेत्र से लेकर गदरपुर में उच्च दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना की फिराक में था।

पुलिस द्वारा गांजा बेचने और खरीदने वालों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

        1. फरयाद उम्र- 28 वर्ष पुत्र हबीव अहमद निवासी वार्ड न0- 01 करतापुर रोड गदरपुर, थाना गदरपुर ऊधमसिंह नगर मूल निवासी ग्राम अलीगंज बुढानपुर, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद उ0प्र0

 बरामदगी- 13.18 kg किग्रा0 अवैध गांजा बरामद।

 कीमत- 2,93,250 रुपये।

 

 थाना भतरौजखान पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार  

2. हेड कानि0 आनन्द त्रिपाठी 

3. हेड कानि0 उपेन्द्र कुमार 

4. हेड कानि0 श्रवण सैनी

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए