एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप में विस्डम वारियर्स ने जस्टिस जॉगवार को 45 रन से हराया।

Spread the love

 

ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार

      (नया अध्याय)

 

 

 

एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप में विस्डम वारियर्स ने जस्टिस जॉगवार को 45 रन से हराया।

 

-रवि मैन ऑफ द मैच घोषित, 60 स्कोर और एक विकेट ली-

 

डीसी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में एम.आर दास क्रिकेट चैम्पियनशिप का भव्य आगाज-

 

             फिरोजपुरः 9 दिसम्बर, 2025 डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा एम.आर. दास मैमोरियल क्रिकेट चैम्पियनशिप के 4.0 सीजन का भव्य आगाज डीसी मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में किया गया। चैम्पियनशिप के शुभारंभ पर डीसीएम समूह के सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया, स्कूल के सीनियर डॉयरैक्टर रिटायर्ड ब्रिगेडियर नवदीप माथुर, खेल विभाग के पूर्व डिप्टी डॉयरैक्टर सुनील शर्मा, सतलुज प्रैस कल्ब के प्रधान गुरनाम सिंह गामा, प्रैस कल्ब फिरोजपुर के प्रधान मनदीप कुमार मोंटी, सिविल डिफैंस के चीफ वार्डन परमिन्द्र थिंद, विजय शर्मा, गौरव माणिक, जगदीश कुमार, स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य राजेश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रिंसिपल याचना चावला द्वारा सभी मेहमानो का स्वागत किया।

खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया गया और डा. अनिरूद्ध गुप्ता द्वारा ध्वज लहराकर मार्च पास्ट को सलामी दी। इस दौरान अतिथियो की तरफ से गुब्बारे छोडक़र मैच शुरू करवाया।

डॉयरैक्टर मनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि डीसीएम ग्रुप द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में अनेको सराहनीय कार्य किए जा रहे है। खेलो के क्षेत्र मेंं विशेष कदम उठाते हुए समूह द्वारा 7 दिसंबर से 28 दिसम्बर तक क्रिकेट चैम्पियनशिप करवाई जा रही है और इसमें शहर की विभिन्न एनजीओ, सरकारी कार्यालयो की 6 टीमे हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि क्रिकेट चैम्पियनशिप में डीसीएम एल्यूमनी टाइगर्स, जस्टिस जॉगवर्स, आईएमए फैल्कोनस, एएफ ईगल्स, विस्डम वारियर्स, डीसीएम फ्लैमिंगोस हिस्सा लेगी और यह चैम्पियनशिप दो पूल में करवाई जाएगी।

पहले दिन मैच विस्डम वारियर्स तथा जस्टिस जॉगवार के मध्य हुआ। टॉस विस्डम वारियर्स ने जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया। पूरा मैच बहुत ही रोमांचक रहा और खिलाडिय़ो ने चौक्के-छक्को के माध्यम से सभी की खूब तालिया बटौरी।

ये रहे परिणाम

सीनियर हैड स्पोर्टस अभिषेक मदान ने बताया कि पहले दिन हुए मैच में विस्डम वारियर्स ने 20 ओवर में 153 रन बनाए और जस्टिस जॉगवार ने 108 रन बनाए। यह मैच विस्डम वॉरियर्स ने 45 रनो से जीता और टीम के खिलाड़ी रवि ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाकर 1 विकेट ली।

सीईओ डा. अनिरूद्ध गुप्ता ने कहा कि सभी को एक मंच पर एकत्रित करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस के माध्यम से आज सभी वर्गो के लोग जिनमें डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, अध्यापक, बिजनैसमेन सहित अन्य को एक मंच पर एकत्रित होने का जो सुअवसर प्राप्त हुआ है, वह बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि डीसीएम द्वारा शुरू से ही समाज के हरेक वर्ग को एक परिण्य सूत्र में पिरौने का कार्य किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि एक बार फिर से फिरोजपुर का नाम विश्व के मानचित्र पर रोशन हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह प्रतियोगिता लोगो के दिलो में बस रही है, अगले वर्ष से इस चैम्पियनशिप को ओर भी ज्यादा भव्य स्तर पर करवाया जाएगा और ज्यादा टीमो की भागीदारी दिलवाई जाएगी।

इस अवसर पर डिप्टी प्रिंसिपल मनीश बांगा, सीनियर जीएम रिटायर्ड कर्नल पियूष बेरी, हैड मिस्ट्रेस ऋतिका सोनी, डीजीएम विक्रमादित्या शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    Spread the love

    Spread the love  डॉ. सत्यवान सौरभ (पी-एच.डी., राजनीति विज्ञान, कवि, लेखक एवं सामाजिक चिंतक) बरवा, हिसार–भिवानी (हरियाणा)                           …

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो फिरोजपुरः  राजीव कुमार                      (नया अध्याय)   https://www.transfernow.net/dl/20260204Th1wQTGp         फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।