डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या।
(नया अध्याय, देहरादून)
सजल (मात्रा-भार-20)
व्यवस्था जगत की गई लड़खड़ा है,
देखिए,प्रकृति भी गई गड़बड़ा है।।
लगता सकल जग में छाया अँधेरा,
किरण भानु पे आ ग्रहण अब पड़ा है।।
नैतिक पतन होता दिखता जगत का,
आदमी पतन के किनारे खड़ा है।।
डोर संबंध की अब दिखे टूटती,
स्वार्थ-लौह का वो पहने कड़ा है।।
विश्वास का पलड़ा भारी नहीं अब,
दिखे आदमी आदमी से लड़ा है।।
तू ही बता लक्ष्य कैसे सधेगा?
अब लक्ष्य का पथ लगे खड़भड़ा है।।
हो गई बाढ़ है अंधविश्वास की,
लगे अब तो चिंतन सबका सड़ा है।।







