दार्शनिक कविवर सूर्य
प्रखर आध्यात्मिक विचारक,
मानवतावादी, साहित्यकार।
(नया अध्याय)
“मानवता के उत्कर्ष हेतु ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को चरितार्थ करना ही हमारा परम् धर्म है।” – युगपुरुष कविवर सूर्य
—————————————-
विश्व-कल्याण की सिद्धि हेतु ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के महनीय आदर्श को आत्मसात कर, हमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सौहार्द को पुष्ट करने के लिए अनवरत प्रयासरत रहना चाहिए। यह जीवन की सार्थकता ‘करुणा’ में निहित है। परहित में ही स्वहित समाहित है; वास्तव में जो जीवन लोक-कल्याण हेतु समर्पित है, वही जीवंत तथा शाश्वत है। यद्यपि मानवता के कल्याण का मार्ग सबके लिए सुलभ नहीं, तथापि हमें परोपकार और करुणा के संकल्प से अडिग रहना होगा। संसार को और अधिक सुंदर बनाने हेतु, सर्व-कल्याण की कामना व पारस्परिक सम्मान के साथ हमें एकता एवं सौहार्द की नींव को पुष्ट करने के लिए अनवरत प्रयासरत रहना चाहिए। देह की नश्वरता से परे, मैंने अपनी वास्तविक चेतना का अनुभव किया है। भौतिक अस्तित्व के उस पार जो विराट शून्यता है, वहीं से असीम आनंद का मार्ग प्रशस्त होता है। मैंने उस सर्वव्यापी ईश्वर को कभी देवालयों की परिधि में नहीं खोजा, क्योंकि वह मेरे अंतस में ही ‘मौन-चैतन्य’ बनकर प्रतिष्ठित है। देह के कोलाहल से परे, जब मैं पूर्णतः मौन होकर उसे सुनता हूँ, तो करुणामय मेरे हृदय में करुणा की जो अविरल धारा प्रवाहित होती है, वही विशुद्ध प्रेम है— तथा वही ईश्वर का साक्षात् स्वरूप है। व्याकुलताएँ कभी-कभी भीतर तक विचलित कर देती हैं, आत्मा को अशांत कर देती हैं। किंतु, हिम्मत व अटूट धैर्य की शक्ति से, सब कुछ शांत हो जाता है, ठीक हो जाता है। मानव केवल उतना ही दुःख पहुँचाता है, जितनी पीड़ा वह स्वयं अपने अंतर्मन में संजोए रखता है। जो व्यक्ति आपके हृदय को विचलित कर चोटिल करता है, वह वास्तव में स्वयं भीतर से पहले से ही आहत, खंडित और गहरा घाव लिए हुए है। सबका कल्याण हो।
जयतु भारतम्।
“भारतीय संस्कृति के संरक्षक, सामाजिक समता, एकात्मता के प्रतीक” :-






