राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
आज दिल बेचैन है, पता नहीं क्यों?
महकते नहीं गुलाब, पता नहीं क्यों।
नींद न आए रातों में, चैन न हो कभी,
ख्वाबों में वो आता नहीं, पता नहीं क्यों।
हवाएँ सिसकियाँ लेतीं, साँसें थम सी गईं,
दिल की धड़कनें बेचैन, पता नहीं क्यों।
यादें ताज़ा हो उठीं, आँखें नम हो गईं,
पुरानी बातें सतातीं, पता नहीं क्यों।
सुबह की किरणें उदास, रंग नहीं बरसा,
दुनिया लगे फीकी सी, पता नहीं क्यों।
ग़ज़ल ये अधूरी सी लगे, शेर बिखरे पड़े हैं,
तेरी कमी महसूस होती है, पता नहीं क्यों।q






