संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
नया अध्याय
रामलीला वार्ड के पार्षद नवीन चन्द्र आर्य ने दी शक्त हिदायत जल संस्थान से त्वरित कार्रवाई करने को लेकर की मांग।
अल्मोड़ाः स्थानीय कारखाना बाजार नियर जामा मस्जिद के सामने मुख्य बाजार में पाइप लाइन लीग होने से आवाजाही में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चन्द्र आर्य का कहना है कि हमने कई बार संबंधित विभाग जल संस्थान से इसको लेकर बात की उनके कर्म चारी इस मामले को लेकर लीपा पोती कर रहे हैं। पार्षद नवीन चन्द्र आर्य ने दी शक्त चेतावनी अगर इस ज्वलंत मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं होती है ।तो हम अग्रिम कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।








