संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
अल्मोड़ा हुक्का क्लब में तफज्जुल खान की पुस्तक प्रकृति की सुनो का विमोचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन।
अल्मोड़ाः हुक्का क्लब अल्मोड़ा में तफज़्ज़ुल ख़ान की पुस्तक ‘प्रकृति की सुनो’ का विमोचन एवं कवि गोष्टी का आयोजन
अल्मोड़ाः 2 नवम्बर 2025 को हुक्का क्लब, अल्मोड़ा में रचनाकार तफ़ज़्ज़ुल ख़ान की पुस्तक ‘प्रकृति की सुनो’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एक कवि गोष्टी का भी आयोजन किया गया, जिसमें साहित्यकारों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आरंभ पुस्तक ‘प्रकृति की सुनो’ के परिचय के साथ हुआ। ‘प्रकृति की सुनो’ की समीक्षा डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा ‘मधु’ ने विस्तार से प्रस्तुत की। उन्होंने पुस्तक के साहित्यिक महत्व और प्रकृति के प्रति लेखक के दृष्टिकोण की सराहना की।
रचनाकार तफ़ज़्ज़ुल ख़ान द्वारा अपनी पुस्तक उन्होंने के बारे में बताया कि यह पुस्तक प्रकृति के प्रति उनके गहरे अवलोकन और अनुभव का परिणाम है। ख़ान साहब ने इस बात पर ज़ोर दिया कि हम सभी को अपने चारों ओर व्याप्त प्रकृति, जैसे पेड़-पौधों, नदियों और जंगलों को महसूस करना चाहिए और उनसे एक गहरा जुड़ाव स्थापित करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हयात सिंह रावत ने तफज़्ज़ुल ख़ान को अल्मोड़ा की प्रतिष्ठित कवियों की श्रंखला में एक महत्वपूर्ण नाम बताते हुए उनकी पुस्तक के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गस्थ कवि नवीन बंजारा जी को भी याद किया और उनके लेखन एवं कला को स्मरण किया।
सभा की अध्यक्षता श्री नवीन बिष्ट ने की। उन्होंने अपने संबोधन में तफज़्ज़ुल ख़ान को निरंतर लेखन के लिए शुभकामनाएँ दीं और इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. महेंद्र मेहरा ‘मधु’ ने किया।
कवि गोष्टी के दौरान, कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएँ प्रस्तुत कीं:
• श्री कंचन तिवारी: रिमझिम रिमझिम वर्षा लगी, सावन बूँदो चम-चम।
कमला बिष्ट: जिस रास्ते पर होता है प्रीत दिन मेरा आना-जाना, उस रास्ते के ठीक किनारे किलमोरी की एक झाड़ी है।
इन्द्रा वर्मा: तफज्जुल खां ने अपनी पुस्तक नवीन बंजारा जी को समर्पित की है सभा में उपस्थित इंद्रा वर्मा जी में तफज्जुल खां जी को शुभकामनाएं दी
विपिन चंद कोमल: चंद्रयान हो विश्व में, भारत का नाम हो, हर ज़ुबान पर भारत का नाम हो।
डॉ. महेंद्र मेहरा ‘मधु’: गम है, यूँ बर्दाश्त न होंगे नहीं, चलें कोई ग़ज़ल गुनगुनाएँ। मशीनों से ताल्लुक़ात का दौर है, मधु, चलें कोई गजल गुनगुनाएँ।








