ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
सीएम धामी 22 दिसंबर को अल्मोड़ा पहुंचकर, करेंगे खेल महोत्सव का शुभारंभ।
अल्मोड़ाः यहां भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में बताया गया है आगामी 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचेंगे।वे अल्मोड़ा पहुंचकर स्थानीय स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री सहित अन्य कई खेल आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं।यह जीवन को सही दिशा दिखाने का माध्यम है जो आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है।
खेलकूद युवाओं को गलत दिशा और गलत आदतों से बचाने में सहायक होता है। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि मुख्य द्वार से मंच तक मुख्यमंत्री के स्वागत में पुष्प वर्षा की जाएगी। महिला मोर्चा की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का तिलक लगाकर स्वागत करेंगी।
इस अवसर पर वहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मेयर अजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि लोग मौजूद थे।








