संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कानड में जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन।

कानड़ बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के आवाहन पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कानड़ नगर के झंडा चौक से विरोध प्रदर्शन प्रारंभ किया गया। जहां पुराना बस स्टैंड पर पुतला दहन किया गया।
यहां केवल एक व्यक्तित्व की हत्या नहीं है बल्कि मानवता धार्मिकता स्वतंत्रता और सभ्यता पर सीधा हमला है।
इस दौरान बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया और हिंदुओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए विरोध जताया गया।
उन्होंने बताया कि बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहा है और सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग कर रहा है।
“बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम सरकार से मांग करते हैं कि बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अत्याचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।”
विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष लखन गुर्जर बजरंग दल संयोजक विपिन माली विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल उपाध्याय शंकर लाल कुमावत रोहित केलकर लाल गुर्जर एवं वीएचपी बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







