संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
नव वर्ष का आगमन प्रकृति का आनंद ले वह देव दर्शन कर पुण्य लाभ पाए….।
प्रकृति, मनवांछित हरियाली से श्रृंगारित देव डूंगरी धाम, बाड़ी माता पचेटी, व शिव पहाड़ी ऊबरा पर्यटन स्थल में…।
कानड़ः नव वर्ष का संदेश लेकर द्वार पर खड़ा है उसका स्वागत हम पूरे उत्साह उमंग के साथ अवश्य करें साथ ही आगामी नव वर्ष में न केवल अपने जीवन को अपन से जुड़े लोग समाज और पर्यावरण को बेहतर बनाने का संकल्प भी जरूर ले न केवल संकल्प ले उसे क्रियान्वित करने के लिए भी समग्र ऊर्जा से सक्रिय रहे आगामी वर्ष में चाहूंगा और नव चेतना का संचार होगा नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर हर कोई अपने तरीके से तैयारी कर रहे है कोई देव दर्शन करना चाहता है तो कोई हरियाली व प्रकृति के बीच पहुंचकर शांत माहौल में समय बिताना चाहता है जिला मुख्यालय के आसपास पर्यटन एवं धार्मिक ऐसे स्थान है जहां प्रकृति का आनंद भी लिया जा सकता है और देव दर्शन भी हो सकते हैं
वही कानड़ नगर से कुछ ही किलोमीटर पर स्थित है देव डूंगरी पर विराजित देवनारायण भगवान यह स्थान एक प्राकृतिक वातावरण एवं हरियाली से श्रृंगारित बाग बगीचे शांत माहौल को महसूस करते हैं या जो भी दर्शन करने आता है यूं ही कहता है यहां से जाने का मन नहीं करता है जी चाहे हम यही इस हरियाली के बीच समय बीते वही नगर से शिव पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर जो शिव पहाड़ी के नाम से जाना जाता है मंदिर में विराजित बाबा भूतेश्वर महादेव जो अपने आप में एक चमत्कारिक रूप में है वही देवसागर तालाब पर स्थित है बल्ड़ा वाला देव जो मंदिर प्रांगण के आसपास मनवांछित हरियाली प्रकृति का सौंदर्य है नगर के चारों ओर अंगरक्षक की तरह विराजित संकट मोचन हनुमान जो नगर की सुरक्षा कवच बनाकर विराजित है जैसे , खेड़ापति हनुमान, पंचमुखी हनुमान, संकट मोचन हनुमान, हनुमान बावड़ी वाले दादा , मां आदिशक्ति का भी नगर पर आशीर्वाद बना है जैसे माताजी रोड स्थित अति प्राचीन मंदिर मां बिजासन माता जी जो भक्तों की झोली भरती है , नगर में ही मां 51 शक्तिपीठ में हिंगलाज देवी विराजित हैं,
नगर में धार्मिक स्थल ऑन तक पहुंचाने के लिए कच्चे रास्तों से जाना पड़ता था शहरी नगर विकास के के अंतर्गत हनुमान बावड़ी, देव सागर तालाब पर स्थित देव महाराज, के दर्शन करने के लिए अब पक्के रास्ते बन चुके हैं देवस्थान तक पहुंचने में अब कोई परेशानी नहीं होती है श्रद्धालुओं को वही हनुमान बावड़ी पर भी पहुंचने में बहुत और सुविधा होती थी अब वहां पर भी आसानी से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंच जाते हैं,
150 फीट ऊंची पहाड़ी पर विराजित श्री देवनारायण भगवान
शिवगढ़ रोड किनारे देवडूंगरी पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र कि आस्था का केंद्र है भगवान श्री देवनारायण नगर महज 3 किलोमीटर दूर और प्राकृतिक व शांत क्षेत्र में स्थित है यह मंदिर 150 फीट ऊंचाई पर स्थित है यहां पहुंचाने के लिए 60 सीढियां चढ़नी पड़ती है तब जाकर भगवान श्री देवनारायण के दर्शन होते हैं…
नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र एवं जिले से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए विभिन्न पर्व और अवसर पर पहुंचते हैं जैसे। प्रतिवर्ष अनुसार समिति यहां पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करती है जिसमें हजारों की संख्या में या श्रद्धालु दर्शन एवं भागवत कथा का रसपान करने के लिए पहुंचते हैं
वर्ष 2025 की विदाई और नव वर्ष 2026 की शुरुआत यहां के भ्रमण और देव दर्शन व पूजन से भी किये जा सकते हैं मंदिर परिसर में रसोई व्यवस्था भजन आदि का निर्माण और सहभोज आदि किये जा सकते हैं प्रकृति के बीच शांत क्षेत्र में अध्यात्म के साथ समय बिताने के लिए यहां देवस्थान महत्वपूर्ण है
इसी के उपरांत आप आस्था का केंद्र आध्यात्मिक स्थान जो पचेटी में स्थित है वो बाड़ी माता के नाम से जानी जाती है इस देवी की आस्था प्रबल है दूर दराज से लोग यहां पर दर्शन के लिए पहुंचते हैं नव वर्ष आप इन्हीं देवस्थानों के बीच बताइए और आनंद ले।






