महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकती हैं : दीपमाला कश्यप।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सुनील चिंचोलकर

                         (नया अध्याय)

 

 

 

महिलाएं स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन सकती हैं : दीपमाला कश्यप।

 

ब्यूटी पार्लर, केक व रेजिन आर्ट में युवतियां–महिलाएं हुईं दक्ष।

 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण कम्युनिटी सर्विस प्रोजेक्ट के तत्वावधान में ब्यूटी पार्लर, केक मेकिंग एवं रेजिन आर्ट का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रोटरी भवन, बिलासपुर में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लेकर विभिन्न हुनर सीखकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया।

रेजिन आर्ट का प्रशिक्षण हर्षिता सोनी द्वारा तथा केक मेकिंग का प्रशिक्षण प्रीति घोरे द्वारा दिया गया। शिविर की संचालिका सुधा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे अब तक 1500 से अधिक महिलाओं एवं युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश आज स्वयं का रोजगार सफलतापूर्वक संचालित कर रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन 50 से अधिक प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।समापन समारोह की मुख्य अतिथि एडिशनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप थीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि अपने हुनर को पहचान कर स्वरोजगार अपनाएं तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज और परिवार को भी सशक्त बना सकती हैं।

शिविर के समापन अवसर पर चार दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त करना रहा, जिसमें यह शिविर पूर्णतः सफल रहा।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)