संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्य प्रदेश)
(नया अध्याय, देहरादून)
मटमैला पानी लें रहा जान…!
विकास की गति भले ही हो रहीं तेज़,
नगर निगम स्वच्छ जल न रहा सहेज।
मटमैला पानी लें रहा जनता की जान,
भागीरथपुरा की देश में यहीं पहचान।
सालों में गहरी निद्रा से जागते अफसर,
लीकेज-टंकियों की ‘सफाई’ में हरकत।
राजनेता रहते आये सिस्टम पर डिपेंड,
बरती लापरवाही और हो जाते सस्पेंड।
करिए ऐसी कोई ‘अनोखी-सी’ व्यवस्था,
पेयजल में नाली ना मिले रहती आस्था।
मूलभूत सुविधा ‘जन-जन’ को पहुँचाओं,
राजनेताओं अब तो ‘ज़मीन’ पर आओं।
(संदर्भ-इंदौर में दूषित पानी से हुई मृत्यु मचा हड़कम्प)







