डॉक्टर रामबली मिश्र वाराणसी
(नया अध्याय)
आधुनिक समाज
आधुनिक समाज में विकास का प्रकाश है।
भौतिकीय तकनिकी प्रयोगिकी अकाश है।।
यंत्र कर रहे असीम काम जल्द हर समय।
ज्ञान का कमाल है प्रगति प्रसन्न जिमि मलय।।
खाद्य की बयार है वसुंधरा प्रसन्न है।
आर्थिकी समुन्नती अमोल दिव्य अन्न है।।
वाह आधुनिक समाज जीवनी सुहावनी।
मस्त रूप जिंदगी मनोहरी लुभावनी।।
शान शौकयुक्त भाव चांदनी प्रभा लिए।
मानसिक विशिष्टाता स्वभाव शुद्ध मन किए ।।
सभ्यता पसर रही निहारती मनुष्यता।
पूजनीय यंत्र- तंत्र है मशीन नव्यता।।
युग नवीन आ गया निशा दिवा समेकिता।
नूतनी बहार की खुमार आज अंकिता।।
यंत्र साध्य हो गया सुदूर पूर्व जा रहा।
प्राच्य लुप्त हो रहा नवीन गीत गा रहा।।
अलविदा दिसंबर
रहे संग में एक वर्ष तक।
प्रेम तुम्हारा पाया अब तक।।
बुरा नहीं कुछ भी लगता था।
प्यार परम प्रिय मधु मिलता था।।
तुझको जाते देख दुखी मन।
सूख रहा उपवन का यह तन।।
मत जाओ हे प्यार दिसम्बर।
रहो सदा प्रिय पास निरंतर।।
नव वर्ष मंगलमय हो
स्वागत है अब नये वर्ष का।
यह उत्स्व है नए हर्ष का।।
उल्लासित जन गण मन होगा।
वैभवयुक्त सर्व धन होगा।।
होगा मानस शिव का मंदिर।
भाग खड़ा होगा दूषित गिर।।
शांति दूत नव वर्ष बनेगा।
उत्तम भाव विचार चुनेगा।।
मन समाज अति निर्मल होगा।
भाव भविष्यत उज्ज्वल होगा।।
भाव परायापन मिट जाये।
गीत मनोहर कण – कण गाये।।
जादू सदा चले हर दिल पर।
मन प्रसन्न हो हर काबिल पर।।
जड़ता चकनाचूर दिखेगी।
सत्व बुद्धि मधु नूर लिखेगी।।







