संवाददाता आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने पर क्षति वसूली और कानूनी कार्यवाही होगी।
आगर-मालवा: जल निगम द्वारा जिले में पेयजल प्रदाय के लिये बिछाई गई पाईप लाईन निजी, सार्वजनिक हित एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त करने पर संबंधित से क्षति वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
महाप्रबंधक जल निगम घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि जिले के ग्रामों में समूह जलप्रदाय योजनाओं के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। कई स्थानों पर बिछाई गई पाईप लाईन को निजी हित, सार्वजनिक प्रयोग अथवा अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल प्रदाय व्यवस्था बाधित होती है। ऐसी स्थिति में पाईप लाईन क्षतिग्रस्त कर जलप्रदाय बाधित करना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 324, 270, 292, 293, 272, 279 एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 2, 3 (Amendment in Section-2) के तहत क्षति की वसूली एवं कानूनी कार्यवाही की श्रेणी में आता है। जिले के नागरिकों से अपील है कि पेयजल हेतु बिछाई गई पाईप लाईन को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त नहीं करें अन्यथा संबंधित पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।






