संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
विशाल हिंदू महासम्मेलन के लिए समिति के सदस्य घर-घर दे रहे हैं पीले चावल के साथ निमंत्रण।
कानड़ः विशाल हिंदू सम्मेलन की भव्य तैयारी चल रही है इस महासम्मेलन में मातृशक्ति और संत और वक्त का मंच भी उपस्थित होंगे हिंदू जागरण की दिशा और नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सनातनी बंधुओ घर-घर जाकर व पीले चावल के साथ में हिंदू सम्मेलन के सह परिवार होने के लिए निमंत्रण पत्र देने का कार्य हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य द्वारा दिए जा रहे हैं कानड़ मंडल के अंतर्गत चांनदगांव, बीजनाखेड़ी , पचलाना, कुंडला खुर्द, इन मंडल में निमंत्रण और पीले चावल के साथ हिंदू महा सम्मेलन में सह परिवार शामिल होन का निमंत्रण दिए गए हैं पहला 11 जनवरी को होने वाला हिंदू सम्मेलन जो चांनदगांव व हनुमान मंदिर बटावदा मे होने जा रहा है।
वहीं कानड़ नगर की माधव बस्ती में 18 जनवरी 2026 वहीं 25 जनवरी को केशव बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसमें आप इस महा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे सभी सनातनी बंधुओं का समरसता भोज का आयोजन होगा उपस्थित सभी महिला एवं पुरुष एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण करें इस महासम्मेलन में वक्त के रूप में संत मातृ शक्ति एवं सामाजिक प्रबुद्ध जन मनचासन रहेंगे।







