संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
कोतवाली अल्मोड़ा ने सरसो गांव में चलाया जागरुकता अभियान।

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/ काँलेजों/ नगर/ कस्बा /ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय, कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में दिनांक 08/01/2026 को उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा सरसों गांव पहुंचकर ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों, यातायात नियम, डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर क्राइम से बचाव, नये आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता’, ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’, भारतीय साक्ष्य अधिनियम), सत्यापन की जानकारियां देकर विभिन्न हेलपलाइन नंबर डायल 112, साइबर हेल्प 1930 इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव को बताते हुए अपने आस पास इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना त्वरित पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।







