क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक में उपचुनाव पर भी हुई चर्चा।

Spread the love

क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक में उपचुनाव पर भी हुई चर्चा।

            लखनऊ:  रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए भाजपा ने नगरीय निकायों में करीब 2,800 पार्षदों, सभासदों व सदस्यों को नामित करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही प्रदेश के 10 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव और गन्ना समितियों के चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को साधना शुरू कर दिया है। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों के साथ पार्टी मुख्यालय में बैठक की। बैठक में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के अलावा नगरीय निकायों में पार्षदों, सभासदों व सदस्यों को नामित करने तथा गन्ना समितियों के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों को नगर निगमों के पार्षद, नगर पालिका के सभासद व नगर पंचायतों के सदस्य के लिए कार्यकर्ताओं के नामों का चयन करने के लिए कहा गया है।

सभी की सहमत‍ि से करें नामों का चयन

क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों से कहा गया है कि वह नामों का चयन करने से पहले जिलों की कोर टीम के साथ बैठक कर सभी की सहमति से नामों का चयन करें। हर नगर निगम में 10-10 पार्षद, नगर पालिका में पांच-पांच सभासद और पंचायतों में तीन-तीन सदस्यों को नामित किया जाना है।

गन्ना समितियों के चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा

17 नगर निगमों में 170 पार्षद व 200 नगर पालिकाओं में 1,000 सभासद और 545 पंचायतों में 1635 सदस्यों को नामित किया जाना है। वहीं, प्रदेश में जल्द ही होने वाले गन्ना समितियों के चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्षों व प्रभारियों से गन्ना समितियों के सभापति के लिए नाम मांगे गए हैं। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने इसे लेकर अलग से बैठक की।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)