सीएम योगी ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के पार्टी जनप्रतिनिधियों संग अलग-अलग की बैठकें।

Spread the love

सीएम योगी ने बरेली और मुरादाबाद मंडल के पार्टी पार्टी जनप्रतिनिधियों संग अलग-अलग की बैठकें।

                 बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद और बरेली मंडल के विधायक-एमएलसी संग अलग-अलग बैठक की। बरेली के जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने पहुंचते ही अधिकारियों को निशाने पर ले लिया। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती। सीएम ने आश्वासन दिया कि ऐसे अधिकारियों के नाम लिखकर दें, सुधार कराया जाएगा। बैठक में बिजली कटौती, बेसहारा पशुओं का मुद्दा भी उठा, जिनके समाधान का रास्ता तय हुआ।

मुख्यमंत्री ने सभी से लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं आने का कारण पूछा। प्रत्येक क्षेत्रवार स्थिति जानने के बाद आपसी मतभेद भुलाकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। विधायकों को सलाह दी कि प्रतिदिन सुबह को अपने कार्यालय पर जनता दर्शन करें। लोगों की समस्याएं सुनें, निराकरण कराएं। इसके बाद दिन में क्षेत्रों में भ्रमण करें।

         बरेली मंडल की बैठक 11.30 बजे और मुरादाबाद मंडल के जनप्रतिनिधियों संग बैठक शाम सात बजे हुई। दोनों बैठकों में चर्चा का आरंभ लोकसभा चुनाव परिणाम से हुआ। चुनाव में कहां कसर रह गई, इस पर बरेली के कुछ विधायकों ने बताया कि कार्यकर्ता उदासीन बने रहे। दूसरे दलों से आए नेताओं की ज्वाइनिंग से पहले पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सलाह ली जाती तो माहौल अपेक्षाकृत बेहतर होता।

व‍िधायक बोले- चुनाव संचालन और रणनीत‍ि में भी रही कसर

कुछ विधायकों ने कहा कि चुनाव संचालन और रणनीति में भी कसर रही। कुछ प्रत्याशी अति आत्मविश्वास में होने के कारण जनता के करीब नहीं पहुंचे। उन्हें निश्चिंत देखकर कार्यकर्ताओं ने भी अपेक्षित मेहनत नहीं की। हालांकि, मुरादाबाद के जनप्रतिनिधियों से मुस्लिमों के भाजपा के विरोध में एकजुट होने को ही कारण बताया।

बेसहारा पशुओं का उठा मुद्दा

बरेली के जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में भी बात की। अधिकतर विधायकों ने बेसहारा पशुओं के लिए गोशाला प्रबंधन की बात कही। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बेसहारा पशुओं की तुलना में गोशालाएं कम हैं, यदि बजट बढ़ाया जाए तो प्रबंधन बेहतर हो सकता है। सरकार की ओर से पर्याप्त बिजली दी जा रही मगर, क्षेत्रीय स्तर पर आपूर्ति में कसर है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय दें। दोपहर 1.30 बजे तक चली बैठक के दौरान विधायकों ने क्षेत्रीय मुद्दों से संबंधित पत्र भी सौंपे।

  • Related Posts

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    Spread the love

    Spread the love    अंजनी सक्सेना                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं…

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड  (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     सिस्टम समझें,,,  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।