सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री एवं लेखिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
“हाथों का जुड़ना प्रार्थना है, तो हाथों का खुलना दान। पूजा से हम ईश्वर को पुकारते हैं, किंतु दान के माध्यम से ईश्वर हमारे भीतर से मुस्कुराता है” : सुश्री सरोज कंसारी।
—————————————
मकर संक्रांति: दान और मानवता का महापर्व। पूजा स्वयं की खोज है, तप स्वयं पर विजय, किंतु दान स्वयं का विस्तार है। जब हम दूसरे की रिक्ति को भरते हैं, तब हम प्रार्थना से परे परमात्मा के निकट होते हैं। मकर संक्रांति का पर्व हमें त्याग और परोपकार का संदेश देता है। दान देने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है, क्योंकि समय का चक्र अनिश्चित है, अमीर को गरीब होने में देर नहीं लगती। इसलिए अपनी कमाई का कुछ अंश नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों को अर्पित करें। दान देते समय मन में रत्ती भर भी अहंकार न आने दें और न ही लेने वाले को उपकार का अहसास कराएं। इसके विपरीत, ईश्वर को धन्यवाद दें कि उन्होंने इस पुनीत पर्व पर आपको सेवा के योग्य चुना। सच्ची मनुष्यता वही है जहाँ अभावग्रस्त को देखकर मन में करुणा जगे और बिना किसी मान-सम्मान की इच्छा के मदद के हाथ बढ़ें। जिस प्रकार प्रकृति—सूर्य, नदियाँ और वृक्ष—बिना किसी स्वार्थ के हमें जीवन देती है, वैसे ही हमें भी ‘मानव धर्म’ निभाना चाहिए। याद रखें, दान देने वालों के हाथ कभी खाली नहीं रहते, प्रकृति उन्हें दोगुना लौटाती है। इस संक्रांति, केवल संचय का मोह छोड़ें और सृष्टि के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए मुक्त हस्त से दान कीजिये। आज के दौर में निस्वार्थ श्रम सेवा और समय दान महादान हैं।भारतीय संस्कृति में दान देने की प्रथा सदियों से चली आ रही हैं। दीन-दुखियों को जो पवित्र भाव से दान देते हैं उनकी झोली कभी खाली नहीं होती। मानव के जीवन के कई किस्से होते है और हर पल जीवन की कहानी बदलती हैं कभी हम अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। सुख-सुविधा से संपन्न होते हैं किसी चीज की कमी नही होती बहुत ही सुविधा पूर्ण रहते हैं। लेकिन, राह में चलते हुए अचानक किसी मोड़ पर अभावग्रस्त जीवन जीने के लिए भी बाध्य होना पड़ता है। एक-एक दाने के लिए मोहताज भी हो जाते हैं। समय का खेल है सब कोई नही जानते कब कैसी परिस्थिति से सामना करना पड़े? इसलिए हम कैसी भी परिस्थिति में रहे बस मन के अच्छे भाव को उन दिनो भी नही बदलना चाहिए जब अमीरी में बसर हो घमंड नहीं करना चाहिए किसी की उपेक्षा नहीं करना और अपनी ठाठ का रौब भी नही दिखाना चाहिए क्योंकि यही वक्त होता है जब इंसानियत की पहचान होती हैं अगर शोहरत की ऊंचाई में पहुंचकर भी आप किसी गरीब का मजाक नही बनाते हैं उनके प्रति संवेदनाएँ जीवित रखते हैं। लोगों से स्नेह करते हैं। सादगी को अपनाते हैं। और सात्विक जीवन जीते हैं तो निश्चित रूप से जीवन के हर दौड़ में आप आगे ही रहेंगे…लोगों के दिलों में राज करेंगे और ये ऐसी अमीरी है जो कभी गरीब न होने देगी। जिसके पास सच्चे मित्र, सगे-संबंधी और करीबी जन हैं और दिल से मानते हैं। हर पल साथ होने का एहसास देते हैं। रिश्ते में दौलत को सामने नही आने देते और व्यवहार हमेशा स्वच्छ रखते हैं तो ऐसे लोग सच में श्रेष्ठ प्राणी होते हैं। और मानवता के रक्षक बनते हैं। इस बात को सदा ध्यान रखना चाहिए कि मुट्ठी में बांधकर तो रख नही सकते जो आज है वो खर्च होंगे ही और आज नही है तो कल आयेंगे भी इसलिए हर परिस्थिति में समभाव रखना चाहिए। सकारात्मक विचार होना चाहिए। प्राणी मात्र के लिए दया भाव आवश्यक है। और सबसे पवित्र समय होता है जब कोई दिन दुखी है और उसे उसकी जरूरत के अनुसार उन्हें अन्न-धन वस्त्र दान करते है जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत होती है जिससे उसकी आवश्यकता पूर्ण होती है उसके चेहरे में मुस्कुराहट होती है निस्वार्थ समय श्रम और सेवा देना आज के दौर में सबसे महान कार्य है क्योंकि सभी अपने में मस्त है किसी के पास समय नहीं। पर, आधुनिक जीवन के भी आप किसी बात की परवाह किए बिना किसी जनहित के कार्य में समय निकालते है अपने व्यस्त दिनचर्या से तो ये बहुत बड़ी बात है अपने लिए तो सभी काम करते है लेकिन सर्वमंगल की भावना के लिए आपके पसीने की बूंद बहती है तो यह अमूल्य है मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है किसी बीमार जख्मी असहाय की अगर हम बिना संकोच के सेवा करते है तो ईश्वर की सेवा के समान है। वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण हैं। जहां कोई कल्याणकारी कार्य हो रहे हैं और हम उसमे अपनी सहभागिता दें। अनेक मोड़ आते जब हमें अपने हालात से समझौता करना होता है तो कभी मोहताज भी होना पड़ता है। कभी सब कुछ होता है। सुख-दुख आते-जाते रहेंगे। लेकिन, सहज रहकर, मानवीय गुणों को साथ रखने से मानसिक संतुलन बना रहता है। वैसे तो सभी अपने जीवन के लिए बचाकर रखते है जो समर्थ होते है वे अपने परिश्रम से कमाकर धन से भरपूर होकर सुखी-समृद्ध जीवन व्यतीत करते है लेकिन जिस समाज में हम रहते है वहां ऐसे लोग भी है जो शारीरिक रूप से असमर्थ है समस्या से ग्रसित है और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में समर्थक नहीं दूसरो पर निर्भर है और गरीबी में जीवन जी रहें हैं। भारतीय संस्कृति में दया क्षमा करुणा सहयोग के भाव को प्रमुखता से अपनाया गया हैं जहां हर किसी के प्रति प्रेम की भावना को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है जिसकी वजह से सर्वे भवन्तु सुखिन: के भाव है सभी सुखी रहे यह भाव होने से ही मन पवित्र हो जाता है इसलिए सभी के दुख दर्द को समझने की प्रवृति बढ़ती हैं। किसी को देने के भाव होने से सकारात्मक सोच विकसित होती है। मिल-बांटकर खाने से आत्मीयता बढ़ती है एक-दूसरे के प्रति सम्मान के भाव बढते हैं! दान देने की प्रथा सदियों से चली आ रही है, दान कई प्रकार के होते हैं। अन्नदान करने से किसी भूखे को तृप्ति मिलती हैं अपनी दहलीज के आने वाले को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए और न ही दुत्कारना चाहिए बल्कि एक मुट्ठी चावल हर दिन किसी गरीब के लिए निकालकर रखना ही चाहिए और कहते भी हैं भगवान किसी भी रूप में आ जाते हैं और दीन-दुखियों की जो झोली भरते है उनकी झोली कभी खाली नहीं होती शिक्षादान करके हम अपने ज्ञान का विस्तार करते हैं। यह अमूल्य धन है जो बांटने से और बढ़ता है किसी होनहार विद्यार्थी जो धन के अभाव के पढ़ाई नही कर पाते उनकी मदद कर देने से बड़ी और कोई उपलब्धि नहीं हो सकती यह महान दान है अगर आप देने में समर्थ है और भरपूर जमीन-जायजाद है। किसी भूमिहीन को दान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। किसी गरीब कन्या का विवाह करा सकते है वैसे भी कन्यादान महादान कहा गया है जिससे आत्म संतुष्टि मिलती हैं सच्ची प्रसन्नता के अनुभव होते हैं यह एक पवित्र कार्य हैं। जिसमें दिखावे का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। अपने लिए तो सभी एकत्रित करते है लेकिन जो औरो के लिए जीते है अपनी स्वेच्छा से कुछ समर्पण करने की चाह रख ते है यह एक महान कार्य होता है आज स्वार्थ की दुनिया में जहां सभी लेने के लिए पाने और लूटने के लिए विभिन्न षडयंत्र रचते है ऐसे में हम अगर किसी को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा देते हैं तो यह महानता हैं। देने से मानसिक खुशी मिलती है हर इंसान को धन से अधिक मोह होता है कितना भी मिल जाएं कम ही लगता है जीवन भर उसे जोड़कर रख ते है और सोचते हैं… यह सुख का आधार है। पर उसकी भी एक सीमा होती है…हद से अधिक संग्रह होता है तो उसे संभालने में रख रखाव में और खर्च करने में असुविधा होती है। दिन-भर मन बेचैन रहने लगता है… किसी बात में और ध्यान जाता नही बस मस्तिष्क में एक ही चिंता उसे कैसे लोगो की नजर से बचाकर रखें कितना भी छुपाकर रखें एक दिन सब छोड़कर इस संसार से विदा हो जाते है इसी धन कारण ही सारे दुख मिलते है यदि इसके ही पीछे भागते रहे लेकिन अपना विकास करते हुए इसका कुछ अंश हम उन लोगो में बांट देते हैं, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है जैसे किसी बीमार का इलाज ईलाज कराने बेटी के विवाह किसी के कर्ज उतारने या शिक्षा के लिए तो उसका सार्थक उपयोग होता है और जीवन भर दुआ मिलती है। भले ही कोई लेकर भूल जाए लेकिन देने वाले को इसका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ अवश्य मिलता ही है। दुनिया में खुश होने के कई आधार होते हैं। जिसमें सबसे प्रमुख होता है रोते हुए किसी अभाव ग्रसित, शारीरिक रूप से कमजोर या किसी गरीब की भूख शांत करने में हम सहयोगी होते हैं तो वह पल सबसे खूबसूरत होता है।अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन, कोई दूसरो के लिए सोचते हैं। अपने मन से बिना किसी स्वार्थ के सहयोग करते हैं। या दान करते हैं। वे मानवता के सच्चे पुजारी होते हैं। और सच में ऐसे मनुष्य का जीवन धन्य होता है दान करने मन को शांति मिलती है आत्मबल बढ़ता है और दूसरो के दर्द दूर करके हम अपने लिए खुशियों का मार्ग खोलते हैं। परोपकार के भाव विकसित। होते है और मानसिक रूप से मजबूत होते है। दान देने के लिए कई अवसर आते हैं। विभिन्न त्यौहार होते हैं। कुछ परंपरा होती हैं, दान देने के नियम होते हैं विधि-विधान के अनुसार दान का लाभ अवश्य मिलता है ऐसी मान्यता है। जिसका निर्वहन तो करना ही पड़ता है। लेकिन, सही मायने में जब भी अवसर मिले और देने में सक्षम है तो दान करते रहे इ सके लिए कोई विशेष दिन का इंतजार न करे दान देने के लिए बस मन शुद्ध होना चाहिए फिर प्रत्येक दिन शुभ होता है दान देने से मन के कुविचार दूर होते है और दया के भाव का संचार हैं। अहम् भाव दूर होते है वहां का नाश होता है। यह है कि जब तक शारीरिक रूप से समर्थ हैं, तब तक देते रहे और दूसरों के लिए भी जीएं। एक इंसान के रूप में, त्याग, तपस्या, समर्पण, अच्छे व्यवहार, और संस्कारित जीवन अपनाकर हम दूसरों का सहयोग कर सकते हैं। मन, वचन, और कर्म से दूसरों का मनोबल बढ़ाना, उदासी को दूर करना, नई राह दिखाना, और मंजिल का पता देना भी एक प्रकार का दान है। जब आपके सात्विक व्यवहार से किसी के जीवन में खुशियों की बौछार हो, वह भी पुण्य कर्म की श्रेणी में आता है। किसी दुखी व्यक्ति के मन में आशा की किरण जगाकर, खोई हुई विश्वास को वापस लाना, और उन्हें जीने की वजह देना भी परोपकारी गुण है। जिस व्यक्ति में सिर्फ़ जमा करने और भविष्य को संवारने की ही चिंता होती है, वे सदैव दुखी रहते हैं। वे दूसरों को देने में हिचकते हैं और सिर्फ़ अपने बारे में ही सोचते हैं। ऐसे लोगों में कठोरता होती है और वे दूसरों को दुखी देखकर पिघलते नहीं। जहां जरूरत है, वहां श्रम, सेवा, और समय देना भी आज के समय में महत्वपूर्ण गुण है और यह भी दान की श्रेणी में आता है। अपने साथ रहने वाले कई लोग ऐसे होते हैं। जो स्वाभिमानी होते हैं और कहते कुछ नहीं, लेकिन समय पर किसी को बताकर विपत्ति नहीं आती। मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार, और करीबी जनों की जरूरत को जानकर, बिना उनके कुछ कहे, सहयोग देने से आपसी प्रेम बढ़ता है और आपके प्रति श्रद्धा और लगाव बढ़ता है। जरूरतमंद को देने में कभी कंजूसी नहीं करनी चाहिए। जितना अधिक हो सके, देना चाहिए। अगर किसी को दान देकर मन में संतुष्टि होती है और समय पर जरूरतमंद की सहायता कर पाने में समर्थ हुए, तो यह आपके लिए खुशी की बात है। देने से दिल से प्रसन्नता का अनुभव होता है, तो यह सात्विक भाव है। देने से घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो मिला है, वहीं से मिला है। जिनके पास नहीं, उनकी मजबूरी है। आज हम देते हैं, ऐसे भाव भी उचित नहीं। हम तो इस संसार के एक छोटे से अंश हैं। अगर किसी की मदद करने के लायक बने हैं, तो यह हम पर ईश्वर की कृपा है। हर पल जीवन की परीक्षा होती है। कभी देने योग्य सब होता है, फिर भी समेटकर रखते हैं और समय पर देने से हिचकते हैं, तो वहीं एक दिन किसी दूसरे के पास लौट जाता है और हम खाली हो जाते हैं। इसलिए, देते रहें, दिल खोलकर दें। अगर है, तब और नहीं है, तो अफसोस न करें। जी-जान से मेहनत कीजिए। और संतुष्टि का भाव रखा कीजिए।







