ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
पूर्व कृषि अधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर जोशी की पहल पर हरकत में आया स्वास्थ विभाग,राज्यभर के चिकित्सकों को दी सख्त चेतावनी।
भीमताल (नैनीताल): उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सकों द्वारा मेडिकल काउंसिल के नियमों के उलंघन को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है।यह कार्रवाई सीएमएचएल पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या- सीएमएचएल 112025-11-891129 (दिनांक 14-11-2025) के निस्तारण के दौरान सामने आई है।
यह शिकायत चन्द्र शेखर जोशी, निवासी भीमताल (उत्तराखंड) द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि राज्य के कई चिकित्सक अपने क्लीनिकों व दस्तावेजों पर अपनी मान्यता प्राप्त डिग्रियां एवं मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी पंजीकरण संख्या का प्रर्दशन नियमों के अनुरूप नहीं कर रहे हैं, जिससे आम जनता भ्रमित होती है और चिकित्सा स्वास्थ्य की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।
स्वास्थ महानिदेशालय देहरादून द्वारा किए गए परीक्षण में पाया गया कि अनेक चिकित्सालयों में इण्डियन मेडिकल काउंसिल (प्रोफेशनल कोंडक्ट,ईटिक्यूट एण्ड एथिक्स) रेगुलेशन-2002 के पेरा 1.4.1एवं 1.4.2 का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। इन नियमों के तहत,प्रत्येक चिकित्सक को अपनी राज्य मेडिकल काउंसिल पंजीकरण संख्या क्लीनिक,प्रिस्क्रिप्शन,प्रमाण पत्र एवं रसीद पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना आवश्यक है। चिकित्सक अपने नाम के साथ केवल वही डिग्री/डिप्लोमा/मेम्बरशिप अंकित कर सकते हैं जो मान्यता प्राप्त हों और वास्तविक व्यावसायिक योग्यता को दर्शाते हों।
विभाग द्वारा सभी जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य के सभी चिकित्सकों को तत्काल नियमों के अनुपालन के लिए सचेत किया जाए। भविष्य में किसी भी प्रकार के उलंघन पर कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। चिकित्सा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जन-विश्वास बनाए रखा जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र शेखर जोशी का कहना है कि यदि चिकित्सक अपनी मान्यता प्राप्त डिग्रियां और पंजीकरण संख्या प्रर्दशित नहीं करते हैं तो मरीज भ्रमित होते हैं। इसलिए चिकित्सा व्यवस्था की विश्वशनीयता बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।








