जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर स्टेशनों का फायर रिस्क निरीक्षण।

Spread the love

 

संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

                  (नया अध्याय)

 

जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर स्टेशनों का फायर रिस्क निरीक्षण।

 

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व लीसा डिपो का निरीक्षण कर स्टाफ को दिया प्रशिक्षण।

 

 

              अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।

दिनांक 12.01.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षक/ मौजूदगी में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह द्वारा विशाल मेगा मार्ट, जीवन पैलेस होटल व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री नरेश जोशी द्वारा जोरशी वन प्रभाग लीसा डिपो का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, फायर अलार्म सिस्टम, आपात निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। उपस्थित स्टाफ को डेमो के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि, आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

साथ ही प्रतिष्ठान प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरण सदैव क्रियाशील अवस्था में रखें, समय-समय पर उनकी जांच कराएं तथा कर्मचारियों को नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि से बचा जा सके। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म