ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
अधिकार मित्रों द्वारा विधिक एवं अन्य योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया शिविरों का आयोजन।
अल्मोड़ा: माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 15-01-2026 को “सैनिक दिवस” के उपलक्ष्य में अधिकतर मित्रों द्वारा विधिक जागरूकता के साथ साथ अन्य तमाम अधिकार व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया।
अधिकार मित्रों द्वारा वीर सैनिकों व उनके परिवारों के मध्य ग्राम बटुलिया के प्रा०वि०, नगर पंचायत द्वाराहाट, कोटसारी, चौना, सानरा, विधापुर, हनुवाल, पूनकोट, चनदौव आदि स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर, नुक्कड़ नाटक व रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नालसा (वीर परिवार सहायता) योजना 2025, सैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं, सशक्त बलों की भूमिका, अनुशासन, एनसीबी की “जीवन को हां कहें, नशीली दवाओं को ना कहें”, ई-प्रतिज्ञा पहल, नालसा (मादक द्रव्यों का उन्मूलन) योजना, नि: शुल्क विधिक सहायता, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, प्रमुख गैर सरकारी संगठनों, शिक्षा एवं कानून, नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों, राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446, एमएएनएस हेल्पलाइन 1933, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इन शिविरों, नुक्कड़ नाटकों एवं रैलियों के माध्यम से जानकारी देने वाले अधिकार मित्रों में ममता नेगी, पूनम पांडे, ममता तिवारी, किरन, अनीता आर्या, बीना देवी, दीपा चौधरी, हेमा लोहनी, सोनिया गोस्वामी, मनोज गिरी, प्रकाश राम, नीमा कोहली, कुसुम,किरन रावत, कमला, रंजीता, दीप चन्द्र, पंकज भगत, प्रियंका बहुगुणा आदि शामिल रहे।








