ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का भूमिपूजन।
सोमेश्वर (अल्मोड़ा): सोमेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड ताकुला के अंतर्गत मनान से चन्द्रपुर तक मोटर मार्ग के दो किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण कार्य आज 15 जनवरी 2026 को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत भूमिपूजन किया। मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं जेसीबी चलाकर शिलान्यास किया। इस कार्य की स्वीकृत लागत 53.04 लाख रुपए है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन वाली सरकार उत्तराखंड के विकास के प्रति पूर्ण प्रतिबद्ध है। सोमेश्वर क्षेत्र में इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिल रहा है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि विकास कार्यों की कोई भी मांग हो, तो सबसे पहले उनसे जनसंपर्क करें।ऐसी हर मांग को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस विकास कार्यों को अटकाने और भटकाने की राजनीति कर रही है जबकि भाजपा का एक ही लक्ष्य है तीव्र विकास।प्रदेश की भाजपा सरकार इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।








