ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260115q0bBMVWM
युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलो 13 ग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे।
नाकाबंदी के दौरान तलाशी लेने पर 4 किलो 13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पेलस के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी पुलिस उसे 12 किलो हेरोइन और हथियारों सहित गिरफ्तार कर चुकी है। महज 21 साल की उम्र में वह बड़ा नशा तस्कर बन गया। पुलिस को इस मामले में कई और सुराग मिले हैं और जल्द और गिरफ्तारियां होने की बात कही गई है।
पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगालने में जुटी हुई है।
बाइट: भूपिंदर सिंह एस एस पी फिरोजपुर







