डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या
(नया अध्याय, देहरादून)
सोरठा (प्रकाश)
करे तिमिर का नाश, तेजवंत दिनकर-किरण।
लखकर चंद्र-प्रकाश, विरह-तप्त-हिय शांत हो।।
पाकर सूर्य-प्रकाश, बीज अंकुरित हों सदा।
होते नहीं निराश, जिन्हें देखकर सब कृषक।।
देख अँधेरी रात, उल्लू ही जागे जगत।
परम दिव्य यह बात, जागे हंस प्रकाश लख।।
कभी न चित्त उदास, पा प्रकाश हो मन मुदित।
बढ़े सदा विश्वास, जीवन के प्रति मनुज में।।
मन-खग भरे उड़ान, पा प्रकाश-विस्तार नभ।
लेता मन में ठान, मिले उसे गंतव्य पुनि।।






