सम्पादक एवं सृजक:
— युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’
(नया अध्याय, देहरादून)
अतुकांत कविता:
जीवन का सहज राग
इतना गंभीर
कुछ भी नहीं इस जीवन में,
कि तू अपनी सहज मुस्कान खो दे।
सब समय की धारा है,
कुछ बह जाएगा, कुछ ठहर जाएगा;
फिर यह अकारण व्याकुलता क्यों?
बस शांत हो जा,
सरलता को ओढ़ ले,
क्योंकि जो आज बोझ है,
कल वह केवल एक स्मृति होगी।






