ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/202601183Dh2id34
फिरोजपुर फाजिल्का GT रोड पर मोहन के हिथर गांव में एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के परिवार वाले सदमे में हैं।
फिरोजपुर फाजिल्का GT रोड पर मोहन के हिथर गांव में एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान जलालाबाद के पालीवाला गांव के गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही हलके के MLA फौजा सिंह सरारी भी मौके पर पहुंचे और परिवार के साथ दुख बांटते हुए पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बाइट: जांच अधिकारी
बाइट: फोजा सिंह सरारी विधायक गुरुहर सहाय






