संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत

अल्मोड़ा: दिनांक 31.01.2026 की सायंकाल सूचना प्राप्त हुई कि दल बैंड, बाड़ेछीना के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई है। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुए।
घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि स्कूटी संख्या UK01B-9513 एवं ट्रक संख्या UK04CB-4696 के मध्य आपस में टक्कर हुई है। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही दुःखद मृत्यु हो चुकी थी। ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है। मृतक की शिनाख्त के बाद जानकारी मिली कमलेश सिंह भंडारी पुत्र मोहन सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा का रहने वाला था।







