संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
आज से शुरू होगी श्रीमद् भगवत वेद कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ।
कानड़: नगर में आज से संगीतमय श्रीमद् भगवत वेद कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो रहा है। कथा का शुभारंभ प्रातः भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा।
कलश यात्रा सुबह 10 बजे आर्य वीर दल व्यायामशाला (पुराना थाना, कानड़) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माताजी रोड स्थित मांगलिक भवन कथा स्थल पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष सहभागिता करेंगे।
इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का आयोजन मांगलिक भवन परिसर में होगा। कथा वाचन इंदौर के सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रकाश आर्य (महू) के मुखारबिंद से किया जाएगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल एवं महिला समिति अध्यक्ष पार्षद विजयलक्ष्मी माली के नेतृत्व में, आर्य समाज व नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने नगर एवं आसपास क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।







