आशाओं की छतरी

Spread the love

 

डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।

 

               (नया अध्याय, देहरादून)

 

  आशाओं की छतरी

आशाओं की छतरी ले कर।

चलते रहना आजीवन भर।।

आशा ही जीवन की नैया।

यही एक है सदा खेवैया।।

 

मत निराशमया जीवन जीना।

आशाओं की मदिरा पीना।।

आशाओं की शीतल छाया।

इससे सुखी सहज मन काया।।

 

आशा के ही दीप जलाना।

मन को मोहक तत्व खिलाना।।

कभी नहीं विचलित होना है।

कभी नहीं आपा खोना है।।

 

जो आशा को गले लगाता।

हँसी – खुशी से वह भर जाता।।

हो भविष्य उसका अति उज्ज्वल।

भाव – विचारों में निर्मल जल।।

 

डमरू पिरामिड (वर्णिक छंद)

स्नेहिल उर भाषा

प्रिय परिभाषा

जीवन आशा

मधुरिम 

कोमल

नित

है

है

यही

परम 

प्रियतर 

अति मोहक

धर्म ग्रंथ सम

मधु पावन शुभ्रा

 

शुभांगी छंद

प्रभु! कृपा करो, वर हस्त धरो, प्रिय ज्ञान भरो, शिवशंकर।

करुणा सागर, सत्य प्रभाकर, ज्ञान सुधाकर, रामेश्वर।।

 

अमृत बोली, मधुमय टोली, रघुबर होली, प्रिय भोले।

संत मनोरथ, उत्तम सत पथ, शिव जी का रथ, नित डोले।।

 

भस्मासुर अरि, शिव त्रिपुरारी, संत सुरक्षा, शिव करते।

सदा पवित्रम, स्तुत्य शंकरम, मधुरम वचनम, दुख हरते।।

 

शुभ मन काया, करुणा दाया, उमापती की, जयकारा।

पावन आनन, शुभ मन आँगन, वैदिक वाचन, शिवधारा।।

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि