राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
सब कुछ बदला पर
भाग्य बदल न सका,
हंसी चेहरा बदला,
दाग बदल न सका।
तदबीरें कीं मैंने लाख मगर,
हाथों की लकीरें बदल न सका।
महलों में सजा लीं शम-ए-फ़रोज़ां,
दिल का बुझा चराग बदल न सका।
मंज़िल के करीब तो पहुँच गया था,
राहें -इश्क का घाव, बदल न सका।
बदल दिए मैंने मौसम सारे,
पतझड़ का बैराग बदल न सका।







