ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय)
https://www.transfernow.net/dl/20260205BHTJ0uuA
फिरोजपुर में वकीलों ने किया रोष प्रदर्शन और की गई हड़ताल
तीन दिन की है हड़ताल
फिरोजपुर में जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने आज न्यायालय परिसर में रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य-स्तरीय कॉल के तहत 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।
वकीलों ने अधीनस्थ न्यायालयों के लिए बनाए गए एक्शन प्लान, एलएडीसी (LADC) सिस्टम और ग्राम न्यायालयों के खिलाफ नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि ये नीतियां वकीलों और आम जनता के हितों के खिलाफ हैं।
प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने शांतिपूर्ण ढंग से नारेबाज़ी की और अपनी मांगों को उठाया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बाइट: लवजीत पाल सिंह प्रधान जिला बार एसोसिएशन







