देहरादून समेत सात जिलों के लिए आरेंज अलर्ट किया गया जारी

Spread the love

देहरादून। प्रदेश के कुछ जनपदों में भारी वर्षा का एक और दौर बुधवार को जोर पकड़ सकता है। मंगलवार को देहरादून समेत दस जनपदों में एक से दो दौर तेज वर्षा के होने की संभावना है। हालांकि, सोमवार को अधिकांश जनपदों में वर्षा से राहत रही। दोपहर के समय चटख धूप खिलने से गर्मी और उमस ने बेहाल किया। देर शाम आठ बजे दून के कुछ क्षेत्रों में तेज वर्षा हुई।

इससे पहले रविवार रात करीब आठ बजे से शुरू हुई मूसलधार वर्षा पांच घंटे रात एक बजे तक हुई। इस दौरान जौलीग्रांट में 136 मिमी, बागेश्वर के शामा में 101 मिमी, देहरादून में 93.2 मिमी, कर्णप्रयाग में 42.2 मिमी व नरेंद्रनगर में 41.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। सोमवार सुबह दर्शनलाल चौक पर विशालकाय बरगद का पेड़ गिर गया, जिससे साथ लगते मंदिर की दीवारों में दरारें आ गईं। उधर, पथरीबाग चौक पर एक पेड़ गिरने से विद्युत पोल गिर गया, जिससे कुछ समय आवाजाही प्रभावित रही।

देहरादून का अधि‍कतम तापमान सामान्‍य से पांच ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस अधि‍क रहा

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

कल तेज हो सकती है बार‍िश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी, बागेश्वर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा के हो सकते हैं। बुधवार को वर्षा का दौर तेज होने का अनुमान है। इस दौरान बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, चंपावत व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • Related Posts

    महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

    Spread the love

    Spread the love    प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)           // पुण्यतिथि पर सादर…

    साहित्यकारों ने जगदीश मित्तल ‘परमार्थी’ के योगदान को किया याद।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         साहित्यकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।