डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी।
(नया अध्याय, देहरादून)
लाल गुलाब
लाल गुलाब मोहब्बत लाता।
इसे देख मन खुश हो जाता।।
प्यार भरा इसका जीवन है।
इससे शोभित सहज चमन है।।
लाल गुलाब मधुर अति प्राकृत।
सदा गमकता दिव्य सुगंधित।।
यही स्वर्गमय भव्य विरासत।
अतिशय नम्र पंखुड़ी मधुवत।।
पर्यावरण स्वच्छ करता है।
सबके दिल को खुश रखता है।।
यह खुद गंधी बन कर रहता।
सदा पवन में घुल कर बहता।।
प्रेम निशानी लाल रंग है।
सरस दिवाना अंग- अंग है।।
जल से मिलकर मृदुल पेय है।
ईश्वरीय उपहार श्रेय है।।
************×××××*********
धनुष वर्ण पिरामिड
हो
सदा
मनुज
में चेतना
सावधान हो
करे काम सब
सारे संकट पस्त ।
जीवन है संग्राम
लड़ते रहना
हटना मत
मिट जाये
अनिष्ट
क्लेश
भी।







