दिव्य चेतना का स्पर्श परमात्मा की पुकार !

Spread the love

 

सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका

नवापारा-राजिम

रायपुर (छत्तीसगढ़)

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                        आलेख

        दिव्य चेतना का स्पर्श परमात्मा की पुकार !

                      : सुश्री सरोज कंसार।

______________________________

 

जीवन के परम् सौंदर्य हेतु लौकिक जीवन के मोह से मुक्त होकर, दिव्य चेतना की अनुभूति आवश्यक है। दिव्य चेतना का प्रकाश जब जीवन पर पड़ता है, मनुष्य स्नेह, करुणा तथा दया, क्षमा से भर जाएगा । दिव्य चेतना का स्पर्श परमात्मा की एक पुकार है, जो हमको जीवन के सही पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती है। मन निर्मल तथा समस्त प्राणियों के लिए शुभ विचारों का प्रादुर्भाव होता है।

 

संघर्षमय जीवन की व्यथाओं से आत्मशांति पाने के लिए अंतर्मन का सफर सुखद है। सामान्य से उत्कृष्ट बनने के लिए मन की सुप्त अवस्था को जागृत कर अस्थिर मन को एकाग्र कर अपने हर उलझे प्रश्नों के सही जवाब ढूंढ सकते हैं। मन की अज्ञानता जीवन में दुख का कारण है। जब हम अंतर्मन में जाकर मौन संवाद करते हैं, कुंठित मन का विस्तार होता है।

 

दिव्य चेतना का संस्पर्श, परमात्मा की वह पुकार है, जो हमें सत्य के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करती है। आत्म-उत्थान के लिए हृदयगत भावनाओं की शुद्धता जरूरी है। जीवन के परम सौंदर्य को पाने के लिए लौकिक जीवन के मोह से मुक्त होकर दिव्य चेतना की अनुभूति जरूरी है। दिव्य चेतना का प्रकाश जब जीवन पर पड़ता है, मनुष्य स्नेह, करुणा, दया, क्षमा, प्रेम से भर जाता है। मन निर्मल और समस्त प्राणियों के लिए शुभ विचारों का प्रादुर्भाव होता है।

 

आवश्यकताओं की पूर्ति और जिम्मेदारी के बीच अस्त-व्यस्त मानव जीवन का लक्ष्य सिर्फ धन-दौलत, पद-प्रतिष्ठा संग्रह करना नहीं है। अपनी आंतरिक क्षमता पहचानकर संतुष्ट और शांत जीवन की ओर बढ़ना भी है। ईश्वर की अदृश्य शक्तियां सदैव साथ होती हैं। हम अपने व्यस्त जीवनशैली में ईश्वर के विधान और अपने कर्म को भूल जाते हैं। जीवन में हर पल किए कर्म को विधाता देखते हैं और वक्त आने पर न्याय करते हैं।

 

सच्चे, शुद्ध और निस्वार्थ सेवा देने वाले भक्त ईश्वर के करीब होते हैं, उनकी असीम कृपा साथ होती है। दूसरों के लिए समर्पित जीवन और निस्वार्थ सहयोग से जीवन सर्वोत्कृष्ट बनता है। दिव्य चेतना का अनुभव अच्छे कर्म से होता है। जब ईश्वरीय सत्ता और जीवन चक्र का ज्ञान होता है, उनकी इच्छा के आगे नतमस्तक हो जाते हैं।

 

दिव्य चेतना से हम सात्विक, सहज और सरल बनते हैं। सांसारिक सुख से परे आत्मिक आनंद की प्राप्ति के लिए प्रयास करते हैं, तो मन में सात्विक भाव सुकून देते हैं। मन शांत और दुर्भाव दूर होने से ईश्वर को अपने करीब पाते हैं, जहां अलौकिक आनंद है। आत्म-केंद्रित होकर जीवन के गूढ़ रहस्य को जान सकते हैं। आत्मगहराई में जाकर जीवन के परम अर्थ को पाकर हर दुविधा से मुक्त हो पाते हैं।

______________________________

 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि