राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
एकांत
(लघु कविता)
एकांत, चारदीवारी में कैद बातें करता है
जिंदगी की चीखों को धीरे से सुनता है ।
कभी वो कहता है –
बस ! थोड़ा और रुक जा,
सब कुछ ठीक हो जाएगा!
कभी वो चुपचाप पूछता है –
अब भी इंतजार कर रहा है ?
क्या किसी के आने का?”
ज़िंदगी, हँसती है बाहर से
भीड़ में, शोर में, सेल्फ़ी में
पर जब रात गहरी होती है
तो वो भी, मेरे पास आकर
चुपके से लिपट जाती है !
दोनों एक-दूसरे को सहलाते हैं
न वो जीतती है, न मैं हारता हूं।
एक गहरी साँस लेते हैं साथ-साथ
फिर एकांत कहता है -“मैं तेरा घर हूँ”
जिंदगी जवाब देती है –
और मैं तेरी मेहमान, आ गले लग जा।
फिर दोनों मिलकर
चाय की एक प्याली में
थोड़ा-सा वक्त उड़ेल देते हैं ।
और मैं, उन दोनों के बीच
खामोशी से मुस्कुरा देता हूँ
अनुमान, अक्सर रो ही देता हूं।






