राजेंद्र रंजन गायकवाड़
(सेवा निवृत केन्द्रीय जेल अधीक्षक)
छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, देहरादून)
वाकई ! गधे पे सवार हैं दुनिया ,
मुँह में लगाम नहीं, आँखें बंद,
चलते बेकाबू गर्धवराज,
सोने की जरी जड़े, परिधान
ताँबे का ताज पहने इतराते,
गधा चाहता है खुद को
जंगल का राजा कहलाना,
लेकिन रास्ता वही, ठोकर वही,
गिरना भी तय है फितरतन
फिर भी चढ़े बैठे हैं दरकती दीवार पे,
हम तो उड़ते हैं” कहकर उड़ जाते हैं वो
अरे भाई! नीचे उतर आ,
ज़मीन पर कदम रख ले
गधे की पीठ छोड़, इंसान बन,
थोड़ा शांति से जी और
हमें भी जिंदा रहने दे,,






