गीत-चैत चितचोर

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

गीत-चैत चितचोर

 

चैत की धूप अब जब पसरने लगी,

खेत की सारी फसलें भी पकने लगीं।

हो गईं जब सुगंधित भी अमराइयाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना??

 

मस्त खुशबू अमलताश-गुड़हल की जब,

फ़िज़ाओं में रह-रह बिखरने लगी।

हर तरफ़ फैली क़ुदरत की सौग़ात से,

सारी दुनिया भी मानो सँवरने लगी।

देख लीला-प्रणय करतीं तरुणाईयाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना??

 

हर तरफ, हर दिशा में खुशी ही खुशी,

लेके आकार अब जब थिरकने लगी।

अपने साजो-हुनर से धरा भी यहाँ,

नित नये चित्र में रंग भरने लगी।

सुन के हर घर में बच्चों की किलकारियाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना??

 

जब परिंदों के पर भी फड़कने लगे,

जब पहाड़ों से झरने उतरने लगे।

तरु-शिखा सुर्ख हो जब निखरने लगी,

देख ख्वाबों में अनजान परछाइयाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना??

 

जब महकने लगी शाम भी चैत की,

ख़ास ख़ुशबू से लबरेज़ सुबहें हुईं।

दिन का आलम न लब्जों में होता बयाँ,

रात की बात अद्भुत यूँ होने लगीं।

जब बजाने लगे तारे शहनाइयाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना??

 

जब मधुर स्वाद ऋतु चैत चखने लगी,

स्वांस में जब शहद सी यूँ घुलने लगी।

झील में जब मछलियाँ मचलने लगीं,

धार थकती नदी की भी थमने लगी।

देख बढ़ती हुईं अपनी दुश्वारियाँ-

याद किसकी जिया को सताने लगी…जानूँ ना।।

                

  • Related Posts

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री /लेखिका                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर