मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कविता के प्रकाश से रौशन
शब्दों से शब्द मिले।
भावों की गागर झलके।
हर कविता में छिपा रहता अलग एहसास।
कभी प्रेम की धारा बहती।
कभी दर्द वह दिखलाती।
कभी मन में आशा का दीप जलाती।
कभी क्रांति का भाव जगाती।
कभी कवि की कोमल भावना दिखलाती।
कभी उसके सपनों से मिलवाती।
कभी सच्चाई से अवगत कराती।
कभी छंदों संग बहती।
कभी सारे बंधन तोड़ती।
हर मन को वह छूकर गुजरती।
सबके दिलों को वह जोड़ती।
मंजू की लेखनी कहती सबसे।
विश्व कविता दिवस पर प्रण ये करें।
हमारी कविता लोगों के लिए प्रेरणा बने।
हर किसी के मन में नव चेतना जागे।
आओ हर पल हर दिन नए विचार हम गढ़े।
कविता के प्रकाश से जीवन को रौशन हम करें।।






