चैत्र नवरात्र पंचमी पर जीजामाता मराठा महिला मंडल का भव्य भजन-कीर्तन आयोजन।

Spread the love

 

ब्यूरो बिलासपुरः सुनील चिंचोलकर

 

                    (नया अध्याय)

 

 

चैत्र नवरात्र पंचमी पर जीजामाता मराठा महिला मंडल का भव्य भजन-कीर्तन आयोजन।

 

आई तुलजा भवानी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल, विभिन्न भजन मंडलियों ने दी प्रस्तुति।

 

 

 

              बिलासपुर, छत्तीसगढ़: चैत्र नवरात्र की पंचमी के अवसर पर जीजामाता मराठा महिला मंडल द्वारा आई तुलजा भवानी मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं जस गीत का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आई तुलजा भवानी माता को हल्दी, कुमकुम एवं पुष्प अर्पित कर तथा ओटी भरकर विधिवत किया गया। इसके बाद भक्ति संगीत का क्रम प्रारंभ हुआ, जिसमें देवरी खुर्द, गंगानगर एवं कुदुदंड की भजन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भजन-कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने पूर्ण आस्था एवं श्रद्धा के साथ भजनों में भाग लिया। ढोलक और मंजीरा की मधुर ध्वनि से पूरा हॉल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर जिजामाता मराठा महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनमें शकुंतला जाधव, भारती कदम, वसुधा कदम, श्रीमती शशि महाडिक, रमा कदम, राधा भोसले, गोदावरी भोसले, रुक्मणी भोंसले, ममता भोसले, सीमा महाडिक, सरला इंग्ले एवं प्रमिला शिंदे शामिल रहीं।

 

कार्यक्रम में मंडल की पदाधिकारी राखी जाधव, रोशनी महाडिक, रानी जाधव, मनीषा भोंसले, किरण मूले, रिचा ठाकरे, अनु भोसले, उषा जाधव एवं

मोना शिंदे, वर्षा शिंदे व दीपा सहित अन्य सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि