
संवाददाता वाराणसी / पालघर: संतोष कुमार चतुर्वेदी
(नया अध्याय, देहरादून)
“धर्म रक्षा के संकल्प के साथ तप और त्याग की जीवंत गाथा – योगीराज का वाराणसी आगमन”
वाराणसी / पालघर: सनातन धर्म की रक्षा और पुनर्जागरण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज आज अपने जन्मस्थान वाराणसी में पधारे हैं, जहाँ वे विश्वनाथ धाम में बाबा के आशीर्वाद प्राप्त कर जन-स्नेह मिलन कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की पावन भूमि, विशेषकर पालघर—जो एक ओर संत परंपरा की भूमि मानी जाती है, वहीं दूसरी ओर 2020 में हुई पालघर साधु हत्याकांड जैसी दर्दनाक घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया था—ऐसे संवेदनशील क्षेत्र को योगीराज ने अपनी कर्मभूमि बनाकर एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
वर्षों से धर्मांतरण, सामाजिक विघटन और सनातन मूल्यों पर आघात झेल रहे इस क्षेत्र में, योगीराज ने न केवल सनातन की ज्योति प्रज्वलित रखी, बल्कि स्वयं अनेक कठिनाइयों का सामना भी किया।
धमकियाँ, आश्रम पर हमले, लूट, डकैती और आगजनी जैसी चुनौतियों के बीच भी उनका संकल्प अडिग रहा—“धर्मो रक्षति रक्षितः” के आदर्श को जीते हुए उन्होंने सेवा और साधना का मार्ग नहीं छोड़ा।
इन्हीं तप और संघर्षों के परिणामस्वरूप हाल ही में पालघर पीठ की स्थापना की गई, जहाँ योगीराज को पीठाधीश्वर के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। यह पीठ आज सनातन चेतना, संस्कार और संगठन का एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।
वर्तमान में वाराणसी प्रवास के दौरान योगीराज श्री काशी विश्वनाथ के श्रीचरणों में नमन कर राष्ट्र, धर्म और समाज के कल्याण हेतु आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही वे आम जनमानस से स्नेह संवाद कर सनातन जागरण का संदेश भी दे रहे हैं।
यात्रा के दौरान प्राचीन मंदिर त्रिलोचन महादेव के दर्शन के पश्चात वहां के लोगों ने स्वागत सम्मान और आशीर्वाद लिया विशेष रूप से पंडित सूर्यमणि त्रिपाठी वैद्य इंटर कॉलेज के परिवार, कुटीर महाविद्यालय के प्रबंधक अजयेंद्र दुबे, प्राचार्य राकेश जी, एस एन ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक बृजेश कुमार पांडेय राजन, अश्विनी तिवारी, ग्राम प्रधान पवन यादव, समाज सेवक चुनमुन सिंह, विशालेंद्र सिंह मिट्ठू, सिंटू सिंह, आजाद चौहान, पूर्व प्रधान लालमन यादव, शाखा प्रबंधक श्री अभय श्रीवास्तव,राजकुमार अग्रहरी, शिव भक्त बबलू ,गोविंद सिंह भाटी,आयुष पांडेय, साधू सिंह आदि लोगों ने स्वागत सम्मान करते हुए महाराज श्री से आशीर्वाद लिया।
यह केवल एक संत का आगमन नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा है जो बताती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी यदि संकल्प अडिग हो, तो धर्म और समाज की रक्षा संभव है।
योगीराज का जीवन स्वयं एक संदेश है—
त्याग, तपस्या और संघर्ष के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का।






