देवी माँ का वंदन (दोहे)

Spread the love

 

डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

                    नवरात्र

 देवी माँ का वंदन (दोहे)

माता के नौ रूप हैं, नौ ही हैं घट-द्वार।

पाकर माँ-आशीष ही, कटता कष्ट अपार।।

 

विमल हृदय से यदि करें, माता का सम्मान।

निश्चित सुख-वैभव मिले, रहे सुरक्षित आन।।

 

दोनों ही नवरात्र में, होता प्रकट स्वरूप।

विधिवत व्रत-पूजा करें, दर्शन मिले अनूप।।

 

माता परम कृपालु हैं, अमित प्रेम का कोष।

इनका पा आशीष ही, मिले हृदय को तोष।।

 

धन्य-धन्य माँ हो तुम्हीं, ममता का भंडार।

करो कृपा हे मातु तुम, देकर अपना प्यार।।

 

है पुकारता भक्त तव, कातर वचन उचार।

माता आओ द्वार मम, करने बेड़ा पार।।

 

सकल सृष्टि की धारिणी, सकल सृष्टि का स्रोत।

पा प्रकाश तेरा जलें, रवि-शशि ये खद्योत।।

 

सिद्धिदायिनी मातु हे, होकर सिंह सवार।

आओ पुनि इस लोक में, मेटन अत्याचार।।

 

अष्टसिद्धि-नवनिधि-प्रदा, मात भवानी आप।

अघ-बोझिल इस अवनि का, हरो क्लेश-संताप।।

 

          

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)