सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा/राजिम,
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लेख –
“कन्या भ्रूण हत्या है पाप, बेटी को मारना है अपराध।”
—सुश्री सरोज कंसारी।
______________________________________
कन्या भ्रूण हत्या को पाप कहते हैं पर, बेटे की चाह के चलते, बेटी को गर्भ में ही मार देने में जरा भी हाथ कांपते नहीं। कल्पना कीजिए! सिर्फ बेटे का जन्म हो और बेटी न हो तो क्या होगा, कैसे मंजर होगा इस संसार का? अपनी दूषित मानसिकता से निकल कर देखिए! जो सृष्टि के सृजन की आधार हैं, एक मां, बहिन, बेटी और बहू के रूप में हर घर में चूल्हे-चौका से पर…पूरे राष्ट्र की समृद्धि में सहायक है। प्रत्येक क्षण और हर घर और छोटे बच्चो से लेकर बुजुर्ग की आवश्यकता है। जो साक्षात् देवी की अवतार है, दुर्गा, लक्ष्मी, काली, चंडी, सरस्वती का रूप समय परिस्थिति के अनुसार धारण करती हैं। सहेजकर रखतीं हैं अपनी करुणा, ममता और दया से स्नेह की छांव में सभी को, उसके वजूद को मिटाने का प्रयास करना कहां तक उचित हैं?
नर की हर गतिविधि अधूरी हैं नारी के बिना। जो पहले बेटी, बहू फिर मां बनती हैं, यहीं क्रम होता हैं और विकास की प्रक्रिया अनवरत चलती हैं। अगर बेटी को इस संसार में आने से रोक दिया जाएं, तो भाई की कलाई सुनी रह जाएंगी। बेटे, पति, पिता का आस्तित्व भी नहीं रहेगा। जब बेटी जन्म ही नहीं लेगी तो आने वाली पीढ़ी का निर्माण ही नहीं होगा और जितने जन्म लिए हैं उसके बाद पूरी दुनिया में विरानगी होगी। मनुष्य ही नहीं रहेंगे क्योंकी नर और नारी के संयोग से ही सृजन होता हैं।
कन्या को जन्म लेने से पहले ही मार देने का यहीं सिलसिला चलते रहा तो भविष्य में एक भी इंसान का जन्म नहीं हो पाएगा। मूर्खता की हद तो तब हो जाती हैं जब मां की गर्भ में पल रहे लिंग का परीक्षण कराया जाता हैं और कन्या आने वाली हैं जानकर उसे इस दुनिया में आने से पहले ही मार दिया जाता हैं। अर्थात् जन्म से पहले ही एक कन्या जो भ्रूण के रूप में होती हैं उसे कुचल दिया जाता हैं, जिसे कन्या भ्रूण हत्या कहते हैं।
ईश्वर बहुत ही सोचकर मनुष्य की रचना करते हैं और कहा भी जाता हैं, जिसके घर बेटी का जन्म होता हैं वे किस्मत वाले होते हैं। कन्यादान महादान कहा गया है। जिसके घर में बेटी रहती है वहां साक्षात् देवी का वास होता हैं और वे पुण्य कर्म के भागीदार होते हैं।
कन्या भ्रूण हत्या करने के कई कारण हैं, बहुत विचित्र सोच के लोग होते हैं। जो कुंठित मानसिकता पालकर रखते हैं, वंश को आगे बढ़ाने के लिए, चिता को आग देने, बुढ़ापे के सहारा पाने, वसीयत को संभालने के लिए सिर्फ बेटे की चाहत रखते हैं और उसके लिए बेटी को उपेक्षित करते हैं।
आज जन्म से पहले लिंग परीक्षण दंडनीय अपराध हैं, यह जानकारी हर हॉस्पिटल में बड़े-बड़े बोर्ड पर लिखा होता है पर, फिर भी कचरे के ढेर में, नदी, नाले में, रेत में दबी हुई कन्या भ्रूण देखने को मिलती हैं तो जाहिर सी बात हैं जन्म के तुरंत बाद भी उसे मार दिया जाता हैं।
कहते तो हैं, बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण का युग हैं। बेटे के मोह को क्यों छोड़ नहीं पाते? इसके बहुत से कारण हैं, बेटी को पराई अमानत तो मानते ही है, तो उसके पालन-पोषण, शिक्षा, विवाह पर खर्च करना फिजूल लगता हैं। बेटे के होने पर गर्व महसूस करते हैं।
बेटी है तो कल है,
बेटी है तो जीवन है।
कन्या भ्रूण हत्या न करो,
बेटी का सम्मान करो।
बेटे की चाह में बेटी का दर्द,
कन्या भ्रूण हत्या का दर्द।
नारी ही नारी की पीड़ा समझे,
तब ही होगा समाज का उद्धार।
आज सिर्फ अशिक्षित वर्ग ही नहीं, कन्या भ्रूण हत्या में शिक्षित लोग भी आगे हैं। सिर्फ बेटी हैं और किसी कारण से बेटा नहीं हो पाया तो दिन-रात अफसोस में डूबे रहते हैं, क्या होगा, बुढ़ापे में कौन साथ देंगे…? और इसी चिंता में शारीरिक, मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं।
एक और कड़वी पर सच है, पुरुष प्रधान देश है, उनकी सत्ता है वे, कठोर हो जाते हैं। आज जो दृश्य देखने में आता है बहुत ही दुखद है, एक सास जों अपनी विभिन्न भूमिका का निर्वहन कर एक स्त्री के दर्द को सहन कर आगे बढ़ी होती हैं, वो भी बहू को प्रताड़ित करती हैं। बेटे को जन्म न दें पाने के कारण उन्हें घर से निकाल देती है, बेटे की दूसरी शादी करवाती है।
जब एक नारी ही दूसरी की पीड़ा को न समझे तो और किससे उम्मीद करें कोई? एक परिवार के लिए दोनो की जरूरत होती हैं, बेटा भी कुल का दीपक है, बेटी भी पुण्य कर्मो से मिलती हैं, कोई भेदभाव नहीं करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारी है, समान रूप से व्यवहार करें, उन्हें सम्मान दे, नैतिक ज्ञान दे और उनके सर्वांगीण विकास में ध्यान दे, न की कन्या गर्भ में मार देने जैसा गंभीर अपराध कर पाप के भागीदार बनें।
इस दुनिया में आए सभी इंसान अपनी जगह बहुत ही अनमोल हैं। अपने हिस्से की लड़ाई लड़ने की क्षमता समय के अनुसार विकसित कर ही लेते हैं। रहीं बात भविष्य की क्या होगा, तो यहां तो एक पल का ठीकाना नहीं, कब क्या हो जाएं? आप कल की चिंता में रोते है और आज के आंनद को बर्बाद करते है। जो दूसरो पर ज्यादा निर्भर रहते हैं उन्हें अधिक कष्ट मिलता हैं, चाहे वे खून के रिश्ते हो या गैर हो।
रहीं बात सहारा देने की, अपनी जिन्दगी में, आज सभी व्यस्त होते हैं और अपने अनुसार जीते है। अभिभावक की जिम्मेदारी हैं की बेटे, बेटी दोनों को बराबर प्रेम दें। कोई किसी से कम नहीं, जिसके कोई नहीं वे भी जीवन निर्वहन कर लेते हैं फिर बेटे की चाहत में कन्या भ्रूण हत्या न करें और बेटी का सम्मान करें।
बेटे की चाह में भ्रूण की करवाते हो जांच,
बेटी पल रही जानकर होते क्यूँ निराश?
गर्भपात करवाकर करते हो तुम पाप,
नवरात्र में देवी के रूप में करते पूजा पाठ।।
_______________________________________






