सौजन्य: निक्की शर्मा रश्मि
मुम्बई
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि में भक्तों ने जमकर आनंद लिया।
हिंदू संस्कृति में चैत्र नवरात्रि एक महापर्व के रूप में मनाया जाता है। भक्ति के इस महापर्व को ध्यान में रखकर प्रताप सरनाईक फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया जो बहुत ही शानदार और आकर्षक रहा। आकर्षण का केंद्र इस बार दक्षिणी वास्तु कला शैली के साथ विशाल दक्षिणी मंदिरों का नजारा पंडाल में भक्तों को देखने को मिला। भक्ति के इस महापर्व में भक्तों ने इस शानदार कार्यक्रम का हिस्सा बनने को अपना सौभाग्य माना। रामनवमी के दिन इस शानदार कार्यक्रम में बनारस के गोपाल राय जी साथ ही मुकेश त्रिपाठी, किरण कश्यप, अंजली पाठक जी की गायकी ने सब का दिल जीत लिया। सौ. परिषा ताई प्रताप सरनाईक जी ने स्नेह और आशीर्वाद सभी को दिया (नगर सेविका, महिला सेना विधानसभा प्रमुख अध्यक्षा विहंग चैरिटेबल ट्रस्ट) शानदार कार्यक्रम के लिए निक्की शर्मा रश्मि ने आयोजकों एवं टीम को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा आशा है आगे भी इस तरह के आयोजन मीरा भाईंदर में होते रहेंगे।






