राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त)
केंद्रीय जेल अधीक्षक
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सादगी
(कविता)
मैंने आज संकल्प लिया है,
सादगी की राह पर चलने का।
न आलीशान महल, न रेशमी पर्दे,
बस एक छोटा सा मुक्ताकाश
जहाँ हँसी की धूप बरसे,
और दिल की शांति फूल खिलते हैं।
रेशमी कपड़ों की जगह,
सफेद साधा कपड़ा मेरी पसंद
जिसमें धूल भी लगे तो लगे,
पर दिखावा कभी न करूँ।
खाने में बस रोटी-दाल-चावल,
न तड़का, न मसालों का जाल,
स्वाद में मिट्टी की खुशबू है, जिससे
पेट में अपच की हड़ताल नहीं होती।
रोज रास्ते में फूल चुनता हूं
हवा का स्पर्श महसूस करता हूँ
जो अमीरों को कभी न मिले।
फोन की चमक छोड़कर,
तारों को देखूँगा रात में,
चाँद की चांदनी में नहाता हूं
और सच्ची खुशी पाता हूं।
दुनियां सोचती “पागल है ये”,
“क्यों छोड़ दिया सब कुछ?”
मैं मुस्कुराकर जवाब देता हूं
“सादगी में मिला जो सुख,
वो लाखों की दौलत में भी नहीं।”
जीवन को सरल बना रहा हूं रोज
क्योंकि बुर्जुग कहते हैं कि
जितना कम सामान, उतना ही अच्छा,
जितना कम दिखावा, उतना ही सच्चा।
सादगी और सहजता मेरी ताकत है
और अपना दीपक बन जलना है,
हर कदम पर याद रखता हूँ क्योंकि
“जो सरल है, वही सुंदर है।”






