मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, देहरादून)
सूर्यास्त और हम
आओ बताए मंजू की लेखनी सबको।
सूर्यास्त हमें हर दिन क्या-क्या है समझाता।
जैसे सूर्य तय करता सुबह से लेकर शाम का सफर।
बस ऐसे ही है यह हमारे जीवन की डगर।
रोज सूर्य का उदय और अस्त है होता।
यह क्रम यूँ ही हरदम है चलता।
बस यूँ ही हम सबका जीवन भी है रहता।
रात के बाद होता सबेरा।
कब किसके जीवन में छाता हरदम अंधेरा।
हर दिन नई शुरूवात है हमें करना।
जीवन के अंधेरों से न कभी है डरना।
सूर्य रोज आता-जाता।
कभी धूप तो कभी शीतलता हमें दे जाता।
जीवन में परिवर्तन का महत्व हमें पल-पल है समझाता।
जैसे सूर्य की अति गरमी हमें कभी न भाती।
वैसे ही इंसान की नरमी, सबको है हरदम भाती।
सूर्यास्त जीवन में छिपे कितने ही राज हमें है बतलाता।
बस ऐसा ही कुछ है सूर्यास्त से हम सबका नाता।।






