संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
सेवानिवृत्ति पर ऊषा सिंह को भावभीनी विदाई
कन्नौजः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनोद दीक्षित में हेल्थ विजिटर के पद पर कार्यरत ऊषा सिंह के अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने पर सोमवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधांशु दुबे, अपर शोध अधिकारी बी.के. मंजुल तथा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार ने ऊषा सिंह को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं एएनएम शारदा यादव, विनीता श्रीवास्तव, मुन्नी मिश्रा, सुषमा देवी, गीता वर्मा, पिंकी, सुनैना, अनुराधा, हंस वाहिनी, विद्यांशी, कल्पना, रंजीता, लालसा, कामिनी व अंजलि सहित अन्य कर्मचारियों ने पुष्पमाला पहनाकर व उपहार देकर उन्हें विदाई दी।
कार्यक्रम में संजय भदौरिया (फार्मासिस्ट), नितिन (बीसीपीएम), प्रमिला चौधरी, पवन मिश्रा, ऋतुराज शुक्ला, अरुण कुमार सहित चिकित्सा विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।“ऊषा सिंह ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा






