“हर अनुभव एक सीख है, और हर सीख जीवन को और भी समृद्ध बनाती है।”

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका

अध्यक्ष – दुर्गा शक्ति समिति

गोबरा नवापारा/राजिम, 

रायपुर (छ.ग.)

 

 

                   (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

                                 लेख 

“हर अनुभव एक सीख है, और हर सीख जीवन को और भी समृद्ध बनाती है।”

                       :सुश्री सरोज कंसारी

——————————————————————–

 

जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य और समर्पण से किया जा सकता है। तूफानों के बीच भी जो दीप जलाए रखता है, वही तो अपने भीतर के साहस को परिभाषित करता है। जीवन में गलतियाँ नहीं, अनुभव होते हैं। मानवता के कल्याण की कामना करते हुए, सकारात्मकता को अपनाना ही जीवन का सार है।

 

एक हद में ही हर कार्य सही होता है, जो है उसी में आनंदित रहने का प्रयास कीजिए। एक उम्मीद ही तो है, जो जीवन के अविराम सफ़र में सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। मन के किसी कोने में विश्वास की लौ जलती है, कभी तो थकान भरे इस पग को मंज़िल मिलेगी। जहां अपने चाहतों का आशियाना होगा और खुशियों का सुंदर ठिकाना होगा।

 

अगर जीवन का कोई लक्ष्य न हो तो मन जीवन नीरस और बोझिल हो जाएगा। जीने की कोई चाह नहीं होगी, चारों तरफ उदासी की अंधियारी होगी। हर पल जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए, हृदय स्पर्शी आनंद पूर्ण वजह होना ज़रूरी है।

 

जीवन में सुखद पूर्ण कोई सौगात है। तभी तो इतने दर्द, कसक, यातनाओं, पीड़ा और कष्ट को सहकर भी लोग संयमित होते हैं, धैर्य रखते हैं, इंतजार करते हैं। सृष्टि की रचना बहुत ही नियोजित ढंग से हुई है। इस संसार में जन्म लिए हर मनुष्य के पास असीमित शक्ति है। सब कुछ नियोजित है, विधाता के द्वारा किया गया प्रबंधन बहुत ही बेहतरीन है।

 

वक्त के अनुसार सारे कार्य स्वमेव संचालित होते हैं। जन्म-मरण, सुख-दुख, प्रलय, सृजन, भूकंप, बाढ़ सब कुछ तय है। कब किस पल क्या होना है? इसलिए जो जानते हैं जीवन में पूर्ण रूप से सुखी कोई नहीं, और हर मनुष्य अपने कर्म और भाग्य के अनुसार जीवन में कुछ पाते और खोते हैं वे कभी चिंता नहीं करते।

 

चलते हैं मग्न हो अपने कर्मभूमि में और स्वीकार करते हैं हर होनी और अनहोनी को। सुख पूर्वक जीवन यापन के लिए हर मनुष्य के मन में एक चाहत होती है। भविष्य के कुछ सुनहरे सपने होते हैं, नौकरी, पद-प्रतिष्ठा हर मनुष्य की इच्छा होती है। और स्वाभाविक भी है, अपने मेहनत और लगन से अपने लिए हर सुख अर्जित करने में कोई ग़लत नहीं।

 

व्यवस्थित रूप से जीवन को जीने के लिए सुख-समृद्धि की कामना के लिए चाहत होती ही है। अपने सपनों को पूरा करना वैसे तो मानव का फर्ज है। लेकिन अति उत्सुकता कभी-कभी हानिकारक सिद्ध होती है। एक इच्छा की पूर्ति होते ही मन में दूसरी चाहत जन्म लेती है। इसी वजह से हमारा मन असंतुष्ट हो जाता है। क्योंकि इच्छाओं का कोई अंत नहीं, एक के बाद एक ख्वाहिश का जन्म, कई प्रकार के विकारों को हृदय में संग्रहीत करता है। और किसी कारणवश पूरी न होने पर मन अशांत होता है, अशांत जीवन से किसी भी सदकार्य की कल्पना नहीं की जा सकती।

 

इसलिए यह जरूरी हो जाता है, आपके पास जितनी क्षमता है उसके अनुसार अपनी आवश्यकताओं को समेटने का प्रयास करें। ज़रूरत से ज्यादा ख्वाब देखने से हम हकीकत की दुनिया से अलग हो जाते हैं। और जो लम्हें हमें आनंदित करने के लिए मिला होता है, उसे भी हम अधिक पाने की चाह में खो देते हैं। अतृप्त मन की कोई मंजिल नहीं होती। तमन्नाओं के शहर में सिर्फ भटकते रहते हैं।

 

जीवन तो है, कोई अपनी योग्यता, बल, बुद्धि से ज्यादा संग्रह कर लेते हैं, तो कोई दैनिक आवश्यकताओं की ही पूर्ति कर पाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दो वक्त की रोटी का ही जुगाड़ कर पाते हैं। और अति दयनीय स्थिति वाले भी हैं जिनके पास रोटी, कपड़ा, मकान तो दूर एक वक्त का भोजन भी मुश्किल से मिलता है। नसीब का खेल है सब, इसलिए कहा गया है जो है उसे संभालकर रखिए, सिर्फ ख्वाब मत देखते रहिए, जो है उसमें ही आनंदित होने का प्रयास कीजिए।

 

सच है, जो हमारे वश की बात नहीं है, और अपनी औकात से अधिक पाने की चाह रखेंगे तो जीवन असंतुलित हो जाएगा। कम में भी अच्छे से जीवन यापन किया जा सकता है, सबसे महत्वपूर्ण होता है संतुष्ट जीवन होना। असंतुष्ट मन नरक तुल्य होता है, जहां कोई भी अच्छाई नज़र ही नहीं आती, अधिक हसरतें पाल लेने से भटकाव की स्थिति होती है। और जो आपके साथ हैं वो भी परेशान होते हैं, आपके लिए उनके मन में खटास का भाव पनपने लगता है।

 

क्योंकि जो आपके पास है, उस संसाधन का आप बिल्कुल उपयोग नहीं कर पाते, जो है उसकी कद्र नहीं कर सकते, चाहे रिश्ते हों या सामान, अगर आप समय पर उन्हें देखभाल नहीं करेंगे, इज्जत, सम्मान नहीं देंगे तो निश्चित रूप से वह आपके हाथ से छूट ही जाएगा। क्योंकि वक्त बलवान है, अमीर को गरीब होने में देर नहीं लगती। एक हद में ही हर काम अच्छा है। बेहद न हो जाए, अपनी सीमा में रहे। अपनी वस्तुओं को जितना है, जैसे हैं संभालकर रखिए। तभी आप इस भौतिक सांसारिक जीवन का सही मायने में आनंद ले पाएंगे, अन्यथा नहीं..!

 

संतुष्टि जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है, जो हमें अपने वर्तमान में जीने की शक्ति देती है। जब हम अपने पास होने वाले में खुश रहते हैं, तो जीवन का हर पल मूल्यवान हो जाता है। असंतुष्टता हमें भविष्य के सपने दिखाकर वर्तमान से दूर ले जाती है, और हम कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाते। इसलिए, संतुष्ट जीवन जीने के लिए हमें अपने मन को संतुष्ट करना सीखना होगा, और यही जीवन का सबसे बड़ा सुख है।

__________________________________________

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)