संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
सकरावा पुलिस ने दो चोरों को दबोचा, 9 बैटरियां व तमंचा बरामद
कन्नौज: थाना सकरावा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 9 बैटरियां, एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना सकरावा में दर्ज मुकदमा संख्या 023/2026 के तहत वांछित अभियुक्त आलोक कुमार निवासी भोला नगरिया थाना छिबरामऊ व प्रदीप कुमार निवासी पथरहट थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 9 बैटरियां बरामद कीं। साथ ही एक अवैध तमंचा व कारतूस भी मिला। बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नन्हे लाल, हेड कांस्टेबल योगेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।






