संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नय अध्याय)
सकरावा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
कन्नौज: जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सकरावा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 016/2026, धारा 64(1)/137(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(द)/3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त कुलदीप पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम पत्तो, थाना निहाल सिंह वाला, जिला मोगा (पंजाब) उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। आखिरकार सकरावा पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे: आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक माता प्रसाद व कांस्टेबल महेन्द्र प्रताप सिंह।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।






